आकलन::
वीडियो साक्षात्कार के साथ
सम्पूर्ण स्वास्थ्य आकलन
आपकी व्यक्तिगत उपचार आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के लिये हम एक व्यापक एवं समग्र आकलन से प्रारम्भ करते हैं. इसमें शामिल है एक आरम्भिक वीडिओ साक्षात्कार (यह आपके पास रहेगा), 15 मिनट का एक निर्देशित ध्यान-सत्र तथा हमारे स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा कई प्रकार के आकलन इत्यादि.
ये सारे आकलन एक हॉलिस्टिक चिकित्सक, एक प्राकृतिक चिकित्सक एवं पोषण आहार विशेषज्ञ तथा एक ऍक्युपंक्चर विशेषज्ञ द्वारा किये जाते हैं.
आपके शारीरिक स्वास्थ्य के और भी अधिक सूक्ष्म डेटा को मापने के लिये, इस सम्पूर्ण स्वास्थ्य आकलन को हम अत्याधुनिक तकनीक की मदद से पूरा करते हैं जिसमें बायोमेरीडियन विधि से तनाव के आकलन सॉफ्टवेयर तथा सजीव रक्त कोशिका परीक्षण दोनों ही शामिल होते हैं.
सम्पूर्ण हॉलिस्टिक आकलन में लगभग 3–4 घंटे का समय लगता है जो इस बात पर निर्भर है कि किस प्रकार की जांचों की आवश्यकता है.
एकबार जब सारे आकलन, परीक्षण और जांच सम्पन्न हो जाते हैं तो फिर हम आपके लिए एक खास उपचार योजना विकसित करते हैं. उपचारों के अंतर्गत अनेक प्रकार की समग्र चिकित्सा सेवायें, विशेषीकृत अंतःशिरा उपचार, पूरक औषधि उपचार तथा अन्य बातें शामिल हो सकती हैं.


