आकलन::
समग्र (हॉलिस्टिक) पोषण परामर्श
हमारा पोषण परामर्श और अनुमोदन उपापचय के संतुलन को प्राप्त करने के लिये सम्पूर्ण एवं जैविक आहार के उपयोग पर आधारित है. हॉलिस्टिक पोषण तथा स्वास्थ्य शिक्षा सम्बन्धी हमारी अवधारणा प्रत्येक व्यक्ति के लिये आदर्श आहार और जीवन-शैली की तलाश में निहित है.
हम एक खास सॉफ्टवेयर का भी इस्तेमाल करते हैं जिसकी सहायता से पोषक आहार की मात्रा का विश्लेषण किया जा सकता है और पोषक तत्वों की कमियों का ब्योरा भी प्राप्त किया जा सकता है. उद्देश्य चाहे जो भी हो - वज़न कम करना या आरोग्य की प्राप्ति - इस कार्यक्रम के ज़रिये हर एक व्यक्ति के लिये विशिष्ट एवं उच्च रूप से मनोवांछित आहार-योजना तय करने में मदद मिलती है.


