आकलन::
सजीव रक्त परीक्षण
एक अंगुली से प्रजीवित रक्त निकालकर डार्कफील्ड माइक्रोस्कोप के ज़रिये एक स्लाइड पर डाला जाता है. इस प्रक्रिया में रक्त के कई घटक कणों की आउटलाइनिंग और कोशिका के अन्दर संरचना करते हुए गहरी पृष्ठभूमि में फॉस्फोरेसेंट बनकर उभर आते हैं. इसके कारण जीवित घटकों को सीधे वीडियो के माध्यम से देखा जा सकता है. मानक जांच में सजीव रक्त का प्रयोग नहीं किया जाता, अत: वह सीमित होता है.
लाल कोशिकाओं के निरीक्षण से आम तौर पर हम उपापचय (मेटाबॉलिज्म) और खास रूप से पाचन प्रणाली की वर्तमान स्थिति के बारे मे बता सकते हैं. दूसरी ओर, श्वेत रक्तकण के परीक्षण से हमें रोग-प्रतिरोधक प्रणाली का अध्ययन करने मे सहायता मिलती है जबकि माइक्रोब्स की संरचना से हमें यह पता चलता है कि रोग कहीं शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली पर हाबी तो नहीं हो रहा है. इससे हमें रक्त के लचीलेपन तथा अन्य महत्वपूर्ण कारकों के बारे मे जानने में भी मदद मिलती है.


